हेंडीक्राफ्ट सप्ताह २०२५
-
December 10, 2025
भारत में सदियों से हस्तकला, हाथों की कला और परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हर क्षेत्र में बसे कारीगर अपनी अनूठी कला, रंगों और परंपराओं को पीढ़ियों से संजोकर आगे बढ़ाते आए हैं। इसी भावना को सम्मान देने के लिए हैंडीक्राफ्ट सप्ताह २०२५, 8–14 दिसंबर, पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह सप्ताह न सिर्फ भारतीय कारीगरों की मेहनत और कला का उत्सव है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
हेंडीक्राफ्ट सप्ताह २०२५ की शुरुआत और उद्देश्य
हेंडीक्राफ्ट सप्ताह २०५२ की शुरुआत कारीगरों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने, उनकी कला को बड़े बाज़ार तक पहुंचाने और लोगों में भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अयोजित की जाती हैं और साल 2025 में यह उत्सव और भी व्यापक रूप में आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक